Chhattisgarh
धान उठाव में लापरवाही पर कार्रवाई, मार्कफेड डीएमओ हटाए गए

गरियाबंद जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान का उठाव धीमी गति से होने पर शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कुल 50.66 लाख क्विंटल धान में से अब तक केवल 29 लाख क्विंटल का ही उठाव हो सका है। खरीदी केंद्रों में तय बफर लिमिट से छह गुना अधिक धान जमा होने के कारण जाम की स्थिति बन गई थी।
धान उठाव में देरी और केंद्रों में जमा अधिक मात्रा को लेकर समिति ने बार-बार अधिकारियों को पत्र लिखकर चेताया था। कलेक्टर की नाराजगी के बाद 18 फरवरी की देर रात आदेश जारी कर मार्कफेड डीएमओ किशोर चंद्रा को पद से हटाकर कबीरधाम भेज दिया गया।



