रिटेल स्टोर में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर
बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित रिलायं स्मार्ट पाइंट से चोरों ने सैंपू और अन्य सौंदर्य प्रसाधन की चोरी कर ली। चोरी की यह घटना स्टाेर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें एक महिला और पुरुष चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्टोर के मैनेजर ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
व्यापार विहार में रहने वाले आशीष रंजन रिलायंस स्मार्ट पाइंट के मैनेजर हैं। वे सौंदर्य प्रसाधन और अन्य सामान की बिक्री करते हैं। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को दुकान में हुई बिक्री की जांच कर रहे थे। हिसाब में कुछ सामान कम निकले। उन्होंने दुकान के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें एक महिला और एक पुरुष दुकान के सामान की चोरी करते हुए दिखे। दोनों ने कुछ सामान का बिल भी बनवाया था। इसमें उनका मोबाइल नंबर भी मिल गया। इसके बाद उन्होंने कंपनी के एक अन्य स्टोर की जांच कराई। वहां पर भी वहीं महिला और पुरुष चोरी करते हुए दिखे। स्टोर मैनेजर की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।