Accused arrested from Indore for swindling ₹85 lakh under the guise of religious rituals and share trading.
ChhattisgarhCrimeState

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पूजा-पाठ से पारिवारिक समस्याएं दूर करने और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर महिला से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई. पुलिस ने आरोपी पवन बधोरिया को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है.

रायपुर में पारिवारिक कार्यक्रम में हुई थी मुलाकात 

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में रायपुर में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान पीड़ित महिला की मुलाकात पवन बधोरिया से हुई थी. बातचीत के दौरान महिला ने अपनी पारिवारिक समस्याओं का जिक्र किया, जिस पर आरोपी ने पूजा-पाठ के जरिए सभी परेशानियां दूर करने का दावा किया. इसके बाद उसने पूजा-पाठ, निजी जरूरतों और शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर अलग-अलग किस्तों में महिला से करीब 85 लाख रुपये ले लिए.

पैसे मांगने पर जान से मारने की दी धमकी 

करीब दो साल बीत जाने के बावजूद महिला को किसी तरह का लाभ नहीं मिला. पीड़िता ने अपने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी ने पहले नौकरी लगवाने का झांसा दिया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर रकम लौटाने से साफ इन्कार कर दिया.

MP से आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान धमकी देकर अवैध वसूली के तथ्य सामने आने पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 351(3) और 308(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के इंदौर में दबिश देकर आरोपी पवन बधोरिया को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से बैंक खाते से लिंक मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं. आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker