National
विजलेंस विभाग ने जारी किया आदेश…अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार की सेवाएं समाप्त

नई दिल्ली। जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और झटका लगा है। विजिलेंस विभाग ने सीएम के निजी सचिव की सेवाएं समाप्त कर दी है। विजिलेंस विभाग ने उनकी नियुक्ति को सही नहीं माना है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए है। विजिलेंस विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि, बिभव कुमार की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन नहीं किया गया है। इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध और अमान्य है।आपको बता दें कि, दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था।

