ओवरटेक की एक गलती और मौत का मंजर, उन्नाव सड़क हादसे में 6 की दर्दनाक मौत, परिवार की खुशियां मातम में बदली

उन्नाव में बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ, जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रक से टकराई
टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी, दोनों ट्रकों के बीच फंसकर बोलेरो पूरी तरह पिस गई और सड़क किनारे 6 फीट नीचे जाकर पलट गई
हादसे में 5 महिलाओं और ड्राइवर की मौके पर ही मौत, मृतकों में देवरानी-जेठानी, उनकी 2 बेटियां और पड़ोसी महिला शामिल
हादसा इतना भयावह कि एक महिला का सिर धड़ से अलग हुआ, दो महिलाओं के शरीर के टुकड़े हो गए, सड़क किनारे खून से सने बॉडी पार्ट्स बिखरे मिले
बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे, सभी बच्चे का मुंडन कराने चंडीदेवी मंदिर जा रहे थे, खुशियों का सफर कुछ ही सेकंड में मातम में बदला
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने देखा सड़क किनारे लाशों का ढेर पड़ा था, 2 बच्चों समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान




