Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा में चक्काजाम करने वाले मछुआ समिति के 20 सदस्यों पर नामजद एफआईआर दर्ज

जांजगीर-चांपा। जांजगीर और चांपा के बीच मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने सड़क बाधित करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मछुआ समिति के 20 सदस्यों के खिलाफ नामजद और अन्य प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई सहायक संचालक मत्स्य विभाग सीताराम अहिरवार की लिखित शिकायत पर की गई है।

मत्स्य विभाग द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम के दौरान विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच की। साथ ही प्रदर्शन के जरिए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। करीब तीन घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण जांजगीर-चांपा मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 और 126(2) के तहत अपराध पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग को रोकना और सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करना गंभीर श्रेणी का अपराध है।

नामजद आरोपियों की सूची:

पुलिस ने नवीन धीवर, गायत्री गायग्वाल, ओम प्रकाश धीवर, बुधराम धीवर, भोजराम धीवर, दामोदर धीवर, राकेश महंत, शिवकुमार धीवर, करन, विजय धीवर, सरिता धीवर, मीना धीवर, मोनू धीवर, अहिल्या धीवर, सविता धीवर, सरिता धीवर (पति नारद), रामकुमार, गोवर्धन धीवर, सहसराम और धनबाई धीवर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker