A massive fire broke out in the Korba District Medical
Chhattisgarh

कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम वाहन जलकर खाक

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे परिसर में लंबे समय से खड़े आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस और अन्य वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मरीजों के परिजन, अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग की लपटें और धुआं काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से पुरानी गाड़ियां और अन्य कबाड़ पड़ा हुआ था, जिसे हटाने की मांग कई बार की जा चुकी थी। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन कंडम वाहनों को वहां से हटा दिया जाता, तो इस बड़ी घटना को टाला जा सकता था।

मामले में जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. केके सहारे ने बताया कि परिसर में कंडम पड़े वाहनों में आग लगने की जानकारी मिली है। फिलहाल आग लगने के कारणों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कई वाहन जल गए हैं। प्रशासन अब आग लगने की असली वजह का पता लगाने में जुटा है।


Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker