रायपुर कोर्ट परिसर में दो महिला गुटों में मारपीट, आधे घंटे तक चला विवाद

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो महिला गुटों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों महिलाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवर बस्ती की रहने वाली बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष किसी प्रकरण की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान आपसी विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक यह विवाद चलता रहा, जिससे कोर्ट परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



