ChhattisgarhRaigarh
छाल रेंज में दिखा गजराजों का कुनबा: ड्रोन कैमरे में कैद हुई नन्हें हाथियों की मनमोहक तस्वीर

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज क्षेत्र से हाथियों के दल की तस्वीर सामने आई है। 11 हाथियों का समूह दो नन्हे शावकों को सुरक्षित घेरे में लेकर जंगल में विचरण करता नजर आया।
ड्रोन कैमरे से मिले दृश्य में हाथियों का दल कुडेकेला परिसर के गूडाघाट डेम के पास देखा गया। मादा हाथी अपने शावकों को बीच में रखकर आगे बढ़ती दिखाई दी। वन विभाग के अनुसार दोनों शावकों की उम्र लगभग छह महीने के आसपास है।
वन विभाग और हाथी मित्र दल ने कुडेकेला, बांसाझार सहित आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने की अपील की है। बताया गया है कि हाथियों का दल अब घरघोड़ा रेंज की ओर बढ़ गया है। शावकों की मौजूदगी के कारण दल की विशेष निगरानी की जा रही है।


