गर्मियों का लजीज डेजर्ट: घर पर आसानी से बनाएं मैंगो मस्तानी, यहां देखें रेसिपी

गर्मियों का मौसम आ गया है और आम के दीवानों के लिए इससे अच्छा कुछ नहीं होता। आम को ऐसे ही काटकर खाने में मजा है ही, लेकिन इससे कई तरह के स्वादिष्ट डेजर्ट भी बनाए जा सकते हैं। इन्हीं में एक है मैंगो मस्तानी, जो एक क्रीमी और रिच ड्रिंक-डेजर्ट है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है।
सामग्री
- पके आम: दो (कटे हुए)
- ठंडा दूध: एक कप
- चीनी: दो से तीन चम्मच
- वनीला या मैंगो आइसक्रीम: दो स्कूप
- बर्फ के टुकड़े: चार से पांच
- ड्राई फ्रूट्स: बादाम, काजू, पिस्ता (बारीक कटे)
- टूटी-फ्रूटी या चेरी: सजाने के लिए
विधि
सबसे पहले आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। मिक्सर में आम के टुकड़े, दूध, चीनी और बर्फ डालकर स्मूद शेक तैयार करें।
तैयार मैंगो शेक को सर्विंग ग्लास में डालें। ऊपर से एक या दो स्कूप आइसक्रीम डालें।
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, चेरी या टूटी-फ्रूटी से सजाएं। मैंगो मस्तानी को तुरंत ठंडा-ठंडा सर्व करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा आम का पल्प भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा।



