राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 7 फरवरी को बस्तर दौरा, लालबाग मैदान में ‘बस्तर पंडुम’ का करेंगी शुभारंभ

जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 7 फरवरी को बस्तर संभाग के प्रवास पर रहेंगी। अपने इस दौरे के दौरान वे जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले ‘बस्तर पंडुम’ के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करेंगी।
उल्लेखनीय है कि द्रौपदी मुर्मू बस्तर आने वाली देश की पांचवीं राष्ट्रपति होंगी। इससे पूर्व, करीब 8 वर्ष पहले तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दंतेवाड़ा के दौरे पर आए थे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर लालबाग मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और बैठक व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। बस्तर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर सभी मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल का निरीक्षण कर रहे हैं।



