Chhattisgarh

कांग्रेस की बैठक में तीन जिलाध्यक्षों की गैरहाजिरी पर भड़के प्रभारी सुखदेव भगत, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने गुरुवार को राजीव भवन में जिला अध्यक्षों और नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियुक्त प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक ली। एक घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में वोट चोरी के खिलाफ अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और किसानों-बिजली के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने के निर्देश दिए गए। वहीं बैठक में तीन जिला अध्यक्ष नदारद रहे। बिना सूचना दिए गायब रहने पर सुखदेव भगत ने नाराजगी जताई और तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

15 दिसंबर तक चलेगा वोट रक्षक अभियान

बैठक में वोट चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान को 15 दिसंबर तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके बाद किसानों और बिजली से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन खड़ा करने की रणनीति पर चर्चा हुई। इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच उठाने पर भी जोर दिया गया।

जिलाध्यक्षों की बैठक को लेकर प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि संविधान रक्षा मार्च के क्रम में जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की गई। जिलाध्यक्षों की क्या समस्याएं हैं, इस पर चर्चा हुई। वोट चोरी को लेकर अभियान चल रहा है, इस विषय पर भी चर्चा की गई। ऑब्जर्वर से भी चर्चा हुई है। आपसी को-ऑर्डिनेशन बेहतर हो, इस पर जोर दिया गया। लोगों का झुकाव कांग्रेस की ओर है। बिजली, किसानों, पटवारी हड़ताल समेत विभिन्न मुद्दे हैं। सभी सेक्टर में लोग परेशान हैं। ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिससे लोग परेशान न हों। जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा सकारात्मक रही।

उन्होंने स्थानीय चुनाव में मुद्दों को लेकर कहा कि स्थानीय चुनाव कठिन होता है। स्थानीय मुद्दों और बुनियादी चीजों पर चर्चा होगी। प्रत्याशी की सक्रियता और स्वीकार्यता को देखते हुए निर्णय करेंगे। अभी एजेंडा तय नहीं हुआ है।

साथ ही सुखदेव भगत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी नियत साफ नहीं है, न ही इन्हें लोकतांत्रिक पद्धति और परंपराओं पर विश्वास है।

बैठक से गायब रहे तीन जिला अध्यक्ष, जारी होगा नोटिस

प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक में तीन जिला अध्यक्षों के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि तीनों जिला अध्यक्ष बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुखदेव भगत ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में अनुपस्थित जिन जिला अध्यक्षों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, उनमें कांकेर के रवि घोष, अंबिकापुर के बालकृष्ण पाठक और रायगढ़ ग्रामीण के नेगी शामिल हैं।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker