Chhattisgarh

4C श्रेणी में एयरपोर्ट विकास के लिए फंड नहीं! हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के रुख पर जताई नाराजगी

बिलासपुर। बिलासपुर के चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट और हवाई सुविधा के विस्तार से संबंधित जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रामकृष्ण महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार के वक्तव्य पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। राज्य शासन ने कोर्ट में कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में विकसित करने के लिए फिलहाल फंड नहीं है।

मामले में 9 साल से चल रही सुनवाई

खंडपीठ ने 9 साल से चल रही सुनवाई के दौरान पारित आदेशों का उल्लेख किया। इसमें राज्य सरकार द्वारा एक से अधिक बार बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में विकसित किए जाने का कमिटमेंट भी शामिल है। उससे संबंधित अन्य आदेशों की पृष्ठभूमि में राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास द्वारा दिए गए वक्तव्य को कोर्ट ने स्वीकार करने से ही इनकार कर दिया।

बता दें कि हाईकोर्ट हवाई सुविधा और एयरपोर्ट विस्तार से संबंधित जनहित याचिकाओं की लगातार सुनवाई और विकास की मॉनिटरिंग कई वर्षों से कर रहा है। इस दौरान 17 फरवरी 2023 से लेकर 2026 तक एक से अधिक आदेशों में राज्य सरकार की ओर से बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में जल्द से जल्द विकसित करने का कमिटमेंट दिया गया था, जो आदेशों में उल्लेखित है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव ने 2026 के ऐसे ही एक आदेश को पढ़कर सुनाया, जिसमें स्पष्ट शब्दों में यह कमिटमेंट दिया गया है।

चीफ जस्टिस ने राज्य सरकार से सवाल किया कि आप कैसे इस स्थिति को आज पलट सकते हो। अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास ने कोर्ट को बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या अत्यंत कम है, इसलिए यहां फ्लाइट संचालन करने में राज्य सरकार को घाटा हो रहा है। याचिकाकर्ताओं के अन्य अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथम तो 4C श्रेणी में विकसित करने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि नहीं लगेगी। राज्य सरकार पिछले 5 महीने से एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के 63 करोड़ रुपये के प्रस्ताव और नए एटीसी टावर के 40 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंत्रालय स्तर पर रोककर रखी है। अगर केवल इन्हें मंजूर कर दिया जाए तो 103 करोड़ रुपये में 4C श्रेणी के लिए आवश्यक आधे से अधिक काम हो जाएगा। साथ ही यहां से यात्री भी पर्याप्त हैं।

राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत तर्कों को सुनने के बाद कोर्ट ने सरकार से सवाल किया कि बिना एयरपोर्ट विकसित हुए कोई एयरलाइन उड़ान कैसे संचालित करेगी। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से लगातार यही कहा गया कि अगर एयरलाइन कंपनियां बिलासपुर से बड़े विमान और उड़ानों को चलाने का कमिटमेंट देंगी, तभी उसे 4C श्रेणी में अपग्रेड करने पर काम होगा, अन्यथा जब आगे धनराशि उपलब्ध होगी, तब इस बारे में विचार किया जाएगा।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और AAI से मांगा जवाब

कोर्ट ने तीखे शब्दों में कहा कि राज्य सरकार के वक्तव्य से तो यही समझ में आता है कि वह बिलासपुर एयरपोर्ट को बंद करना चाहती है। अगर राज्य सरकार इसे विकसित नहीं करना चाहती तो पूरी तरह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को क्यों नहीं सौंप देती। सुनवाई के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, दोनों को बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास और संचालन को सौंपे जाने पर अपना रुख स्पष्ट करने के निर्देश दिए।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker