ChhattisgarhState

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम – मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से प्रदेश के महाविद्यालयों में शिक्षण, अनुसंधान और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में नया अध्याय शुरू हुआ है। इस पहल के अंतर्गत प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एआई तकनीक के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा व्यवस्था बदलाव लाने की रखता है क्षमता

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज 23 नवंबर को दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित एमओयू हस्ताक्षर एवं एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग ज्ञान, नवाचार और तकनीक का है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव लाने की क्षमता रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा में आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है।

एआई तकनीक शिक्षकों भूमिका को प्रभावी बनाने में सहायक

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी कार्यक्षमता, रचनात्मकता और शिक्षण प्रभावशीलता को कई गुना बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण साधन है। एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों को केवल जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उनमें सोचने, समझने, प्रश्न करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी विकसित करता है। एआई तकनीक शिक्षकों की इस भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।

बहुभाषी अध्ययन सामग्री, शोध और मूल्यांकन में मिलेगी नई सुविधा

उच्च शिक्षा मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि एआई तकनीक के माध्यम से प्राध्यापक बहुभाषी अध्ययन सामग्री तैयार कर सकेंगे। जटिल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से समझाने, बेहतर पाठ योजनाएं बनाने, विद्यार्थियों के मूल्यांकन एवं फीडबैक को अधिक प्रभावी बनाने तथा शोध कार्यों में नई संभावनाओं का उपयोग करने में सहायता मिलेगी। छत्तीसगढ़ जैसे विविध भाषाई, सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में यह तकनीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

प्रशासनिक कार्यों में बढ़ेगी दक्षता, समय की होगी बचत

इस पहल का लाभ केवल शिक्षकों और विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महाविद्यालयों एवं विभागीय कार्यालयों में कार्यरत गैर-शिक्षकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मिलेगा। एआई की सहायता से पत्राचार, दस्तावेज तैयार करने, सूचनाओं के विश्लेषण और विभिन्न कार्यालयीन कार्यों को अधिक सरल, व्यवस्थित एवं समयबद्ध बनाया जा सकेगा। इससे प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के साथ कार्यक्षमता बढ़ेगी और समय की बचत होगी।

22 महाविद्यालयों के 500 से अधिक शिक्षकों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण

कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि प्रारंभिक कार्यशाला में रायपुर जिले के 22 महाविद्यालयों के 500 से अधिक शिक्षकों, अधिकारियों तथा उच्च शिक्षा संचालनालय के 50 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एआई तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 10 ऑफलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। आवश्यकता के अनुसार ऑनलाइन प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

एआई का उपयोग जागरूक वातावरण विकसित करने में सहायक

उच्च शिक्षा मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी देना नहीं, बल्कि उसका वास्तविक उपयोग महाविद्यालयों और कार्यालयों की दैनिक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों से तकनीकी परिवर्तन को सकारात्मक दृष्टिकोण से अपनाने तथा अपने संस्थानों में नवाचार और एआई के उपयोग के प्रति जागरूकता का वातावरण विकसित करने का आह्वान किया।

एआई का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग भी जरूरी

उच्च शिक्षा मंत्री ने एआई तकनीक के जिम्मेदार उपयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि तकनीक का उपयोग जितना महत्वपूर्ण है, उससे अधिक आवश्यक उसका सुरक्षित और विवेकपूर्ण इस्तेमाल है। एआई द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रत्येक जानकारी सही हो, यह आवश्यक नहीं है। इसलिए किसी भी जानकारी का शैक्षणिक अथवा प्रशासनिक उपयोग करने से पहले उसका परीक्षण एवं सत्यापन किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गूगल फॉर एजूकेशन के साथ यह साझेदारी छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी नवाचार के नए द्वार खोलेगी तथा शिक्षण, अनुसंधान और प्रशासनिक दक्षता को नई दिशा प्रदान करेगी।

मंत्री श्री वर्मा ने इस पहल के लिए उच्च शिक्षा विभाग तथा गूगल फॉर एजूकेशन की टीम को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा को ज्ञान, नवाचार, तकनीकी दक्षता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, उच्च शिक्षा आयुक्त रीता यादव, रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी भिलाई के कुलपति डॉ. जवाहर सुरीसेट्टी, गूगल फॉर एजूकेशन की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीड (इंडिया) ईशा पोरवाल जैन सहित उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीड़ाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker