ChhattisgarhState

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुहेला में दी 459 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला में आयोजित विकास संकल्प तिहार में जिलेवासियों को 459 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत के 275 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 316 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत के 178 कार्यों का भूमिपूजन और 142 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुहेला में शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों की लगभग दो दशक पुरानी मांग पूरी की। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता सामग्री एवं चेक वितरित किए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और युवाओं को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ हमारी सरकार को सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करते हुए प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों का निर्माण करना नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। गांवों तक बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले महीने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवधि में जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सरकार गठन के 24 घंटे के भीतर 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति, महतारी वंदन योजना, चरण पादुका योजना, श्रीरामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी जनकल्याणकारी पहलों से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल रहा है।

सुशासन से आम नागरिकों का जीवन हो रहा आसान

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 प्रारंभ किया गया है, जो चौबीसों घंटे संचालित होता है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करा सकते हैं, जिनके निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से लगभग 700 शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया गया है। अब ग्रामीणों को अपने खातों से राशि निकालने और जमा करने जैसी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं।

अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अन्नदाता प्रदेश की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं। राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना में संशोधन कर कम उत्पादन की स्थिति में भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से अंतर की राशि किसानों को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने किसानों को दो वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान भी किया है।

सुहेला में महाविद्यालय भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की मांग पर सुहेला में मांगलिक भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए, नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन के लिए बजट में 5 करोड़ रुपए का प्रावधान, सुहेला तहसील के 20 विद्यालयों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए तथा बलौदाबाजार में शहीद वीर नारायण सिंह चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सुहेला में शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों की लगभग 20 वर्ष पुरानी मांग पूरी हुई है। अब स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।

विकास संकल्प तिहार में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम स्थल पर वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, समाज कल्याण, स्वास्थ्य तथा कौशल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा हितग्राहियों को सहायता सामग्री, चेक और प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहक हेमलाल, राजकुमार एवं तुकेश ध्रुव को क्रमशः 15 हजार 411 रुपए, 22 हजार 976 रुपए एवं 21 हजार 15 रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए। पंचायत विभाग के स्टॉल पर उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच सोलर दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कृषि विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने किसानों को गेहूं और सरसों के बीज वितरित किए। साथ ही 10 किसानों को 50 लाख रुपए से अधिक की राशि के चेक प्रदान किए। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पांच बच्चों को सुपोषण टोकरी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के 10 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से तीन दिव्यांग हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं व्हीलचेयर वितरित की गईं। भारत माता वाहिनी समूह के 10 सदस्यों को सीटी, टोपी, लाठी एवं टॉर्च प्रदान की गई।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर छह हितग्राहियों को चश्मे, तीन हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड तथा तीन हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। कौशल विकास विभाग के अंतर्गत ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ कार्यक्रम में जिले के 53 युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और वह सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के साथ जीवन में आगे बढ़ सके।

सड़क, शिक्षा और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में बलौदाबाजार विकासखंड में 88 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से लटुआ-पनगांव बायपास मार्ग निर्माण, सुहेला में 23 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से सुहेला तिराहा के तीन मार्गों पर डिवाइडर एवं प्रकाश व्यवस्था सहित सड़क निर्माण तथा सिमगा विकासखंड में 8 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से हथबंद-जांगड़ा सड़क निर्माण शामिल हैं।

इसी प्रकार भाटापारा विकासखंड में 6 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से दतरेंगा से बिजराडीह तक पुल-पुलियों सहित 6.20 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा 5 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से तुरमा-खैरी सड़क निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया।लोकार्पित कार्यों में भाटापारा विकासखंड में 65 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से खपरी-सिलवा-करहीबाजार सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, 9 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से भाटापारा-सुहेला-हिरमी-मोहरा मार्ग का डामरीकरण एवं मजबूतीकरण, पलारी में 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन का निर्माण, बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम घुलघुल में 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से मल्लीन नाला पर स्टॉपडेम तथा कसडोल विकासखंड के ग्राम मटिया में 3 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से मटिया नाला पर स्टॉपडेम निर्माण प्रमुख हैं। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन, शिक्षा, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, बलौदाबाजार नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ. सनम जांगड़े, लक्ष्मी बघेल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, संभागायुक्त श्याम धावड़े, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker