ओबीसी हितों पर भाजपा का फोकस, संगठन मजबूत करने समाज के बीच जाएगी पार्टी: अमरपाल मौर्य

रायपुर। राज्यसभा सांसद और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने जनगणना में ओबीसी को जोड़े जाने पर कांग्रेस की आपत्तियों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जो 70 साल तक ओबीसी की बात करके सत्ता में रहे, लेकिन ओबीसी समाज के लिए कुछ नहीं किया. जब हम ओबीसी की गिनती करने को कहते थे, तब कांग्रेस के लोग क्या डफली बजाते थे? आज जनगणना हो रही है, तो कांग्रेस उसमें सवाल उठाती है.
भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य पत्रकारों से रू-ब-हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति को मजबूत करके सभी की अग्रणी भूमिका को मजबूत करने का काम भाजपा कर रही है. धरातल पर ले जाकर अपनी संगठन शक्ति के द्वारा मंडल जिला में ले जाने का काम हम करने वाले हैं. राजनीतिक और समाजिक गतिविधियों को मजबूती करने का काम हम कर रहे हैं.
अमरपाल मौर्य ने कहा कि ओबीसी की चर्चा कांग्रेस करती रही है, लेकिन ओबीसी की क्या भूमिका है, वो उनके एक परिवार तक सीमित रहा है. प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ओबीसी के हित में काम कर रही है. जो ओबीसी समाज अछूता था, उसे हम कैसे सामने लाए, उसके लिए हम काम कर रहे हैं. हम विकसित भारत बनने का लक्ष्य और विकसित भारत बनाने के काम कर रहे हैं. हम समाज के बीच में जाने वाले हैं.
इसके पहले भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य के अलावा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अशोक साहू, मंत्री ओपी चौधरी और अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए.



