Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर भाजपा सरकार बनाने का संकल्प, स्मृति ईरानी बोलीं- बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे संगठन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आयोजित बैठकों में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय चिंतन आत्ममंथन करने, प्राथमिकताओं को दोबारा तय करने और उस संकल्प को दोहराने का अवसर है, जिसने भारतीय जनसंघ से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक भाजपा को दिशा दी है।

छत्तीसगढ़ में फिर से बनाएंगे भाजपा की सरकार- स्मृति इरानी

स्मृति इरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने हम पर गहरा विश्वास जताया है। यह विश्वास एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी लेकर आया है। आगामी समय में हमें न केवल इस भरोसे को बनाए रखना है, बल्कि संगठन के विस्तार को प्रत्येक बूथ तक ले जाकर अभेद्य बनाना है। छत्तीसगढ़ जितना सुंदर है उतने ही सुंदर और सुशील यहां के कार्यकर्ता है। हम सबके पराक्रम और परिश्रम से फिर से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएंगे। यह हम सबका संकल्प है।

हमारे कर्मयोगी कार्यकर्ता ही हमारी सच्ची पूंजी- स्मृति इरानी

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मयोगी है। उनके कर्मयोग से ही संगठन हमेशा मजबूत होता है। यह राष्ट्र प्रथम के विचार और कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ पसीने से सिंचित वैचारिक आंदोलन है। हमारी रीति-नीति ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय‘ की उस भावना से बंधी है, जहां अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही हमारी सफलता का पैमाना है। इस यात्रा में जिस तत्व ने हमें सबसे अलग और अडिग बनाया है, वह हमारा ‘अनुशासन‘ है। पद बदलते रहेंगे, दायित्व आते-जाते रहेंगे, लेकिन कार्यकर्ता सदैव स्थायी होता है। सार्वजनिक जीवन में जब आप और हम खड़े होते हैं, तो लोग केवल एक व्यक्ति को नहीं देखते, वे भारतीय जनता पार्टी की मजबूत विचारधारा से जुड़े होते हैं। सादगी हमारे सार्वजनिक जीवन का स्थायी आभूषण होनी चाहिए।

सोशल मीडिया नहीं, जनता से सीधा संपर्क भी जरूरी- स्मृति इरानी

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि आज तकनीक का युग है। सोशल मीडिया पर संवाद जरूरी है, लेकिन वह कभी ज़मीनी स्पर्श का विकल्प नहीं हो सकता। हमें गाँव-गाँव, पारा-टोला और बस्तर से लेकर सरगुजा तक जन-जन से सघन संपर्क साधना होगा और आमजन के सुख-दुख में उनकी चौखट पर और मजबूती से खड़ा होना, उनकी बात को सुनना और समाधान तक पहुंचाना, यही कार्यकर्ता का सच्चा धर्म है। जब कार्यकर्ता जनता के बीच बिना किसी औपचारिकता और सादगी के साथ बैठता है, तब संगठन परिवार बन जाता है।

संगठन की दृष्टि से अहम रहीं बैठकें- प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा की दो दिनों तक चली बैठकों के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि स्मृति इरानी के दो दिवसीय प्रवास में हम सबको महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला है। संगठन की दृष्टि से यह बेहद ही अहम बैठकें रही हैं, जिनमें हमने पार्टी की रणनीति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू ने विभिन्न सत्रों में लगभग 12 श्रेणियों की बैठकें ली हैं।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास काफी समय है, इसलिए कांग्रेस पार्टी कुछ कर नहीं रही है, लेकिन भ्रामक प्रचार करने वाली एजेंसी का रूप ले चुकी है। हमारी बैठकों में क्या हो रहा है, कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने के लिए काल्पनिक कहानियां रच रही है जिनका सत्य से कोई सरोकार नहीं है।

किसी का अपमान करना कांग्रेस के संस्कार में पहली प्राथमिकता

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरह से भाषायी गरिमा को तार-तार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता के संदर्भ में जो बातें कहीं उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस के संस्कार में किसी का भी अपमान करना पहली प्राथमिकता है। संस्कारहीन लोगों से क्या उम्मीद कर सकते है। उनके बयान से समूचा देश व्यथित है।

जन-जन तक पहुंचाना है केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजना

किरण देव ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान की समीक्षा भी बैठक के दौरान हुई, जिसके आगामी कार्यक्रम पर बिन्दुवार चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हम सबको केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यों को जन-जन तक और मजबूती से पहुंचाना है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker