InternationalNational

12 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अब फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट से भरेंगी उड़ान, AAHL-IndiGo ने बताया पूरा प्‍लान

मुंबई।   मुंबई एयरपोर्ट से करीब एक दर्जन इंटरनेशनल फ्लाइट्स को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांसफर करने की तैयारी है. मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का दबाव कम करने के लिए इंडिगो ने बड़ा फैसला लिया है. एयरलाइन फरवरी 2027 से अपनी 12 रोजाना इंटरनेशनल उड़ानों को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिफ्ट करेगी. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अपनी सेवाओं का विस्तार करेगी.

योजना के तहत लगभग 30 लाख यात्रियों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्थानांतरित किया जाएगा. इंडिगो मुंबई से संचालित होने वाली 12 दैनिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को धीरे-धीरे नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करेगी.

इंडिगो फरवरी, 2027 से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी में है. यह पहले चरण में स्थानांतरित किए जाने के लिए निर्धारित कुल यात्री संख्या का लगभग 60 प्रतिशत होगा. यह बदलाव एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से होगा. इससे मुंबई के पुराने एयरपोर्ट पर जगह खाली होगी, जिसका इस्तेमाल नई उड़ानें शुरू करने के लिए किया जा सकेगा. 

इस योजना के तहत इंडिगो छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA), मुंबई से संचालित होने वाली 12 दैनिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को धीरे-धीरे नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करेगी.

इस बदलाव के तहत मुंबई से बहरीन, रियाद, दम्माम, जेद्दा, मदीना, कुवैत, रास अल खैमाह, फुजैराह, मस्कट, ढाका और जकार्ता जाने वाली इंडिगो की मौजूदा उड़ानें नवी मुंबई एयरपोर्ट से चलेंगी. इसके अलावा काठमांडू के लिए रोजाना एक नई फ्लाइट शुरू करने की भी तैयारी है. 

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करने का उद्देश्य यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बीच आसानी से कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है. अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और इंडिगो मिलकर ऐसी सुविधाएं विकसित कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बीच सुगम और सुविधाजनक कनेक्शन मिल सके.

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker