Chhattisgarh
लोक निर्माण विभाग में हुए तबादले, 84 अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 84 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। विभागीय कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से जारी आदेश में 29 मानचित्रकार (सिविल/विद्युत यांत्रिकी), 14 सहायक ग्रेड-1 और 41 सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।



