Chhattisgarh

रायपुर में अभाविप का प्रदर्शन, 135 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल; लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन पर दिया जोर

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और कथित अराजक गतिविधियों के विरोध में शुक्रवार को ‘अराजकता रोको–लोकतंत्र अपनाओ’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। इसमें 135 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े विवादों पर कथित भ्रामक प्रचार, प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक भाषा के प्रयोग, यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कुलसचिव को कथित थप्पड़ मारने की धमकी, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ दुर्व्यवहार और दिल्ली में एनएसयूआई द्वारा संविधान की प्रस्तावना जलाने की घटना का विरोध किया गया।

अभाविप ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और असहमति व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन इसका इस्तेमाल संवैधानिक मर्यादाओं एवं शांतिपूर्ण तरीकों के अनुरूप होना चाहिए। आंदोलन के नाम पर हिंसा, धमकी, भ्रामक प्रचार और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं हैं।

इस अवसर पर अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह मंत्री प्रथम राव फुटाने ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन का उद्देश्य जनहित, राष्ट्रहित, सामाजिक सुधार और सरकार की गलत नीतियों का विरोध होना चाहिए। हिंसा, धमकी और संवैधानिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के प्रति अपमानजनक व्यवहार किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का भी पालन करना चाहिए।

अभाविप रायपुर महानगर मंत्री सुजल गुप्ता ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का अपमान करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए। विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा, गलत नीतियों के विरोध और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सत्य, संविधान, शांति और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति का सम्मान होना चाहिए, लेकिन उसे व्यक्त करने का तरीका भी मर्यादित और जिम्मेदार होना चाहिए।

प्रदर्शन में महानगर छात्रा प्रमुख हर्षित कौर सहित प्रवीण, संकल्प, सुनय, भूषण, खुशबू, साक्षी, काजल, शिवम और कृष्णा समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker