ChhattisgarhPolitical

बस्तर में कांग्रेस के प्रदर्शन पर अजय चंद्राकर का तंज- अब जो कुछ हो रहा, वह सिर्फ राजनीति है

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे और जगदलपुर में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान सुखदेव भगत बस्तर नहीं आए और अब जब हालात सामान्य हो चुके हैं और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, तब राजनीति करने पहुंच रहे हैं।

अब जो कुछ हो रहा वह राजनीति- अजय चंद्राकर

अजय चंद्राकर ने कहा कि बाढ़ के समय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल बस्तर पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की थी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जितनी व्यवस्था की जानी थी, वह सरकार की ओर से की गई। अब जो कुछ हो रहा है, वह राजनीति है।

झारखंड में क्यों नहीं बनी सरकार- अजय चंद्राकर

सुखदेव भगत पर निशाना साधते हुए अजय चंद्राकर ने झारखंड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले सुखदेव भगत को यह तलाशना चाहिए कि झारखंड में सरकार क्यों नहीं बनी और इसके क्या कारण रहे।

कोल घोटाले की चार्जशीट पर भी बोले अजय चंद्राकर

ACB-EOW की ओर से कोल घोटाले में कांग्रेस नेताओं सहित 12 लोगों के खिलाफ चालान पेश किए जाने पर भी अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने अपनी जांच की है और अब यह न्यायालय का मामला है। जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वे कांग्रेस के बड़े नाम हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों ने सारी सीमाएं लांघ दी थीं और उनकी जो भी गतिविधियां रही हैं, उनकी जानकारी जांच एजेंसी के पास है।

चिंतामणि महाराज का नाम हटाने के आरोप पर पलटवार

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव द्वारा जांच के दौरान चिंतामणि महाराज का नाम हटाने का आरोप लगाए जाने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि जांच एजेंसी को पता है कि किसका नाम है और किसका नहीं। अगर देवेंद्र यादव को लगता है कि किसी का नाम हटाया गया है, तो उन्हें कोर्ट में इसकी जानकारी देनी चाहिए।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker