Chhattisgarh

प्रधानमंत्री मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे, BJP चलाएगी एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा सांसद एवं भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन जन सेवा को समर्पित रहा है। मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य किया है। मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसर हो चुका है।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की वैश्विक छवि को एक मानबिंदु के रूप में स्थापित किया है। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना कर रही है। दुनिया की निगाहें आज भारत पर टिकी हुई है। भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों, लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा युवाओं को सेवा और नवाचार से जोड़ने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनके अंतर्गत आशीर्वाद का दीया, सेवा चित्र, नमो सेवा गाथा, सेवा स्मरण, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से वाराणसी जल जन और सेवा संकल्प यात्रा आदि कार्यक्रम होंगे। इसी तरह सेवा मेरा योगदान के तहत 25 सेवा गतिविधियां, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ (पंचायत से पार्लियामेंट) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेवा संकल्प अभियान पूरे देश में 17 सिंतबर से चलेगा : अजय जम्वाल

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करती है। मोदी का व्यक्तित्व निरंतर सेवा भाव से जुड़ा हुआ है, इसलिए पार्टी पिछले कई वर्षों से उनके जन्मदिवस के अवसर पर सेवा गतिविधियां आयोजित करती आ रही है। इस वर्ष एक विशेष संयोग है कि 7 अक्टूबर 2001 को मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आगामी 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर भाजपा ने पूरे देश में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने का निर्णय लिया है।

सेवा संकल्प अभियान में सबकी भूमिका अहम : पवन साय

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि ‘सेवा में मेरा योगदान’ नाम से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से विशेषकर युवाओं और आम नागरिकों से अपील की जाएगी कि वे अभियान के दौरान किए गए सेवा कार्यों की रील्स बनाएं और उन्हें दूसरों के लिए प्रेरणा का माध्यम बनाएं। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले। इस प्रकार ‘सेवा सेतु अभियान’ सरकार की योजनाओं और उनके वास्तविक लाभार्थियों के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करेगा।

प्रधानमंत्री का जीवन सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित : जैन

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की गौरवशाली राजनीतिक यात्रा को लेकर हम सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संपूर्ण जीवन सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। उनका मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना रहा है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा और उनकी नवाचार क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत युवाओं को उनके स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और रिसर्च तथा इनोवेशन के माध्यम से उनके समाधान प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिससे स्थानीय समस्याओं के स्थानीय स्तर पर रचनात्मक और नवोन्मेषी समाधान सामने आ सकें।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने किया। इस दौरान बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, सेवा संकल्प अभियान के 13 कार्यक्रमों के संयोजक, सह संयोजक एवं सदस्य मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker