Chhattisgarh

सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण भाजपा की राजनीति का मूल आधार: मंत्री केदार कश्यप

रायपुर। राजधानी स्थित भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आज भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। दोपहर 2 बजे शुरू हुई बैठक के बाद सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रस्तावना भाषण में भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के साथ मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से रेखांकित किया जाएगा।

रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि अभियान को जिले के प्रत्येक बूथ और घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की  राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में पहुंचकर बच्चों और माताओं से संवाद करने के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सेवा को संस्कार बनाने का आह्वान

कार्यशाला के मुख्य वक्ता और छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम की शुरुआत नहीं है, बल्कि सेवा को संस्कार और राष्ट्रहित को संकल्प बनाने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति का मूल आधार सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का लगातार प्रयास किया है और सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का माध्यम है।

केदार कश्यप ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को दोहराने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर मनाया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केवल शुभकामनाएं देने तक सीमित न रहें, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की बताई।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे 13 प्रमुख कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश सह-संयोजक एवं प्रदेश मंत्री भाजपा हर्षित पाण्डेय ने कार्यशाला में अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान जनभागीदारी, जनसेवा, युवाओं की भागीदारी और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।

अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इनमें 17 सितंबर को शाम 7 बजे देशभर में एक साथ दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘वडनगर से वाराणसी’ जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और माताओं के सम्मान के लिए ‘आंगन का मिलन’ तथा विद्यार्थियों के लिए भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शामिल है।

इसके अलावा ‘सेवा गाथा’ के तहत नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम, गांव, जिला और राज्य स्तर पर ‘सेवा ज्योति यात्रा’, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की वास्तविक सफलता की कहानियों को सामने लाने के लिए ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण और डिजिटल साक्षरता से जुड़े कार्यक्रम होंगे। वहीं ‘सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

अभियान में स्थानीय कला के माध्यम से ‘सेवा रंग’ मानव रंगोली कार्यक्रम, युवाओं और स्टार्टअप्स के नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ तथा 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट तक’ के साथ अभियान का समापन किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी किया संबोधित

कार्यसमिति की बैठक को विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अमित साहू, राजीव अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, केदार गुप्ता, अमरजीत छाबड़ा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, मोना सेन, नंद कुमार साहू, अशोक पांडे, सीमा साहू, स्वप्निल मिश्रा, अमित मेसरी, गुंजन प्रजापति, सत्यम दुबा, अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, जितेंद्र धुरंधर, तुषार चोपड़ा, अर्चना हुकरे, श्रद्धा मिश्रा, रोहित द्विवेदी, पुष्पेंद्र उपाध्याय, अर्पित सूर्यवंशी, कृतिका जैन, अखिलेश कश्यप, ओमप्रकाश साहू, रज़ियंत ध्रुव, पंकज जगत सहित नगर निगम के पार्षदगण, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker