Chhattisgarh

उत्तम जायसवाल ने छोड़ा AAP प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद, संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) छत्तीसगढ़ में संगठन को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी मुखेश अहलावत को भेजा है।

उत्तम जायसवाल ने इस्तीफा पत्र में कहा है कि उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों और पार्टी की कार्यप्रणाली को देखते हुए अब उन्हें अपने उद्देश्य की पूर्ति होती दिखाई नहीं दे रही है।

संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

इस्तीफा पत्र में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने संगठन की मौजूदा कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है कि आम आदमी पार्टी से जुड़ने का उनका उद्देश्य कभी पद या व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ हासिल करना नहीं था। उनका लक्ष्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत करना और आम लोगों के हित में संघर्ष करना था। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए गांवों से लेकर प्रदेश स्तर तक लगातार मेहनत की। उनके मुताबिक, कार्यकर्ताओं और संगठन के प्रति निष्ठा के बावजूद मौजूदा परिस्थितियों में पार्टी की दिशा स्पष्ट नजर नहीं आ रही है।

इस्तीफा पत्र में 2023 चुनाव में उपेक्षा का जिक्र

उत्तम जायसवाल ने अपने पत्र में 2023 विधानसभा चुनाव का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान प्रदेश के पुराने, समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने जिस तरह की उपेक्षा और अपमान महसूस किया, उसका असर संगठन पर पड़ा। चुनाव के बाद भी पार्टी की कार्यप्रणाली में अपेक्षित बदलाव दिखाई नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के इतने महत्वपूर्ण पद पर रहने के बावजूद उन्हें छत्तीसगढ़ को लेकर पार्टी का कोई स्पष्ट रोडमैप दिखाई नहीं दे रहा है। उनके अनुसार, पद से अधिक उनके लिए आत्मसम्मान, संघर्ष और वर्षों से साथ खड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान महत्वपूर्ण है।

‘पार्टी की असली ताकत जमीन पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता’

जायसवाल ने कहा कि किसी पार्टी की असली ताकत बड़े पदों पर बैठे लोग नहीं, बल्कि जमीन पर उसका झंडा उठाकर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी उनके इस्तीफे को केवल एक पदाधिकारी का त्यागपत्र न मानकर वर्षों तक संघर्ष करने वाले समर्पित कार्यकर्ता की पीड़ा, अनुभव और छत्तीसगढ़ के भविष्य से जुड़ी गंभीर चिंता के रूप में देखेगी। इस्तीफा पत्र के अंत में उत्तम जायसवाल ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत करते हुए इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker