Chhattisgarh

CGPSC Mains 2025 का रिजल्ट जारी, 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 (CGPSC Mains Exam 2025 Result) का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों और मेरिट के आधार पर 608 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है। 20 विभिन्न सेवाओं के 265 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3,921 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए थे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 से 9 जून तक किया गया था।

बता दें कि मुख्य परीक्षा में सफल 608 अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू की संभावित तारीख 21 सितंबर तय की गई है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित इंटरव्यू से एक दिन पहले आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इस दौरान अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। आयोग के निर्देश के अनुसार अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

साक्षात्कार के लिए चयनित सभी 608 अभ्यर्थियों की लिस्ट

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker