Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में BJP का सेवा संकल्प अभियान, PM मोदी के जन्मदिन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एक महीने तक राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. छत्तीसगढ़ में अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रदेश में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने अभियान को लेकर बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा कार्यों के जरिए मनाती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यों और गतिविधियों का केंद्र गरीबों की सेवा और जनकल्याण रहा है. इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 

जिला और मंडल स्तर पर होंगी कार्यशालाएं

यशवंत जैन ने बताया कि अभियान को लेकर 22 अगस्त को दिल्ली में कार्यशाला आयोजित की गई थी. इसी के आधार पर अब छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. इसके बाद मंडल स्तर पर भी कार्यशालाओं का आयोजन कर अभियान के कार्यक्रमों की तैयारियां की जाएंगी.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम होगा. इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की माताओं से संवाद, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं समेत कई सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

गुजरात से वाराणसी तक जल यात्रा

अभियान के तहत गुजरात से 500 कार्यकर्ता  जल लेकर वाराणसी जाएंगे. प्रदेश संयोजक के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग समन्वयक नियुक्त किए गए हैं, ताकि सभी गतिविधियों का बेहतर संचालन और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके.

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker