ChhattisgarhPolitical

गायों की मौत से लेकर अपराध और महंगाई तक, पीसीसी दीपक बैज ने सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गायों की हो रही मौतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने करीब 10 हजार गौठान बंद कर दिए हैं। इसके चलते आज सड़कों से लेकर गौशालाओं तक गायों की निर्मम मौतें हो रही हैं। सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने गौधाम बनाने का वादा किया था, लेकिन अब तक एक भी गौधाम नहीं बने हैं। इसके अलावा दीपक बैज ने बढ़ते आपराधिक घटनाओं, नशे के कारोबार, महंगाई, राजकीय घाटे और पुलिस भर्ती समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।

बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर हमला

राजधानी रायपुर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर दीपक बैज ने कहा कि एक के बाद एक हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं और अपराधियों पर कोई लगाम नहीं है। रायपुर में कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी हाल बहुत ही बुरा है। सरकार का कहीं कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है.

नशे के कारोबार पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार को लेकर बैज ने कहा कि सरकार इस पर लगाम लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अफीम की खेती से लेकर सूखे नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। गांजे की तस्करी खुलेआम जारी है। अब तो लोग ही तस्करों को पकड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे सरकारी संरक्षण में नशे का कारोबार चल रहा है।

सरकार वित्तीय प्रबंधन में बुरी तरह से फेल- दीपक बैज

कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने राज्य सरकार के दिवालिया होने की आशंका जताई। बैज का कहना है कि राज्य का राजकोषीय घाटा बढ़ता ही जा रहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट में जिन 18 राज्यों की सूची जारी की गई है, छत्तीसगढ़ उसमें 17वें नंबर पर है। यह बेहद ही चिंताजनक है। इससे यही लग रहा है कि सरकार वित्तीय प्रबंधन में बुरी तरह से फेल हो चुकी है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर कसा तंज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सत्ता और संगठन के बीच समन्वय के लिए भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने तंज कसा है। बैज का कहना है कि सरकार नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में जुट गई है। भाजपा के कार्यकर्ता इस कदर नाराज हैं कि उन्हें मनाने अब मुख्यमंत्री को जिलाध्यक्षों से बात करनी पड़ रही है।

एफआईआर से नहीं डरेगी कांग्रेस- बैज

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज हो रही एफआईआर को लेकर बैज ने कहा कि कांग्रेस किसी एफआईआर से नहीं डरेगी। अगर भाजपा मर्यादा लांघेगी तो कांग्रेस भी पलटकर करारा जवाब देगी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर को भाजपा और सरकार का डर बताया है। बैज ने कहा कि एफआईआर करके अगर सरकार डराने और धमकाने में लगी है तो यह गलतफहमी छोड़ दे। कांग्रेसी किसी भी कार्रवाई से नहीं डरेंगे। हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर मोर्चे पर खड़े हैं।

महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चीनी, प्याज के बढ़ते दामों को लेकर दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महंगाई ने आम आदमी का जीना हराम कर दिया है। घरेलू सामानों के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं और केंद्र की मोदी सरकार नियंत्रण ही नहीं कर पा रही है। त्योहार के बीच महंगाई की मार से लोग हारने लगे हैं।

एयरपोर्ट के निजीकरण का विरोध

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रायपुर सहित देश के 11 एयरपोर्ट को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है।

पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों के आंदोलन का समर्थन

कवर्धा में गृहमंत्री विजय शर्मा के घर के बाहर पुलिस भर्ती को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों का कांग्रेस ने समर्थन किया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि अभ्यर्थियों के सवालों का सामना सरकार नहीं कर पा रही है। गृहमंत्री उनसे बात कर रहे हैं, लेकिन उनके पास जवाब नहीं है। अभ्यर्थियों के साथ सरकार छल करने में लगी है।

शिक्षक आंदोलन का भी कांग्रेस ने किया समर्थन

प्रदेशभर में शिक्षक संघ द्वारा TET और B.Ed. से जुड़े मुद्दों को लेकर किए गए आंदोलन का भी कांग्रेस ने समर्थन किया। दीपक बैज ने कहा कि आधी नौकरी कर चुके शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्य किया जा रहा है। उन्हें नौकरी से निकालने की बात हो रही है। यह अन्यायपूर्ण निर्णय है। कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करती है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker