Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान मानसून, अगले दो दिन भारी बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों की रफ्तार फिर से बढ़ गई है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिक जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. इस बीच बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मानसूनी एक्टिविटी बढ़ सकती है.  

रामचंद्रपुर में हुई सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया. मौसमी वर्षा सामान्य से 8 प्रतिशत कम रही है. बीते 24 घंटे में रामचंद्रपुर में सबसे अधिक 5 सेमी बारिश दर्ज की गई.

रायपुर में आज बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में 23 अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. शहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दो दिन बाद भी भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमकके साथ वज्रपात की भी आशंका है. अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार बने रहेंगे.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने रविवार सुबह बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसके मुताबिक, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना है. अगले तीन घंटों तक इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहने वाला है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker