Chhattisgarh

‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू , कहा- तुष्टीकरण की राजनीति अस्वीकार्य

रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का अपमान देश के स्वाभिमान और अमर बलिदानियों की शहादत पर सीधा प्रहार है।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि जिस ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में लाखों क्रांतिकारियों को मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने का साहस दिया, उस राष्ट्रगीत के प्रति कांग्रेस का रवैया उसकी संकुचित मानसिकता और वोट बैंक की राजनीति को दर्शाता है।

‘वंदे मातरम्’ केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक- तोखन साहू

तोखन साहू ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, संस्कृति और करोड़ों भारतीयों की राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा इस पावन गीत के प्रति उपेक्षा दिखाना अमर बलिदानियों और राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान है। उन्होंने कहा कि सत्ता और तुष्टीकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस लगातार ऐसे मुद्दों पर राष्ट्रहित के विपरीत खड़ी नजर आती है। एक वर्ग विशेष को साधने के लिए देश की सांस्कृतिक पहचान और गौरव के साथ समझौता करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। भारत की जनता अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसे ‘मां भारती’ की वंदना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के इस अमर मंत्र से परहेज क्यों है? उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगीत राजनीति से परे हैं और इन पर किसी भी तरह का समझौता भारत के लोकतांत्रिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विरुद्ध है।

कांग्रेस के आंदोलन की तैयारी पर साधा निशाना

कांग्रेस की प्रदेशभर में आंदोलन की तैयारी को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि कांग्रेस हो या विपक्ष, चंदा चोरी की बात कर रही है। एक पैसा इन्होंने चंदा नहीं दिया है। राम मंदिर का विरोध करते रहे। रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले, राम को काल्पनिक कहने वाले। यही विपक्ष के लोग हमारे सनातन का विरोध करते रहे। चंदा चोरी को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है। यह केवल राजनीतिक स्टंट है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker