Chhattisgarh
GeM अवार्ड पर सियासत गरम: दीपक बैज का आरोप- ‘भ्रष्टाचार के लिए मिला पुरस्कार’

रायपुर। सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) के स्थापना दिवस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड मिलने को लेकर सियासत शुरु हो गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जेम पोर्टल की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए बड़ा आरोप लगाया है. बैज ने कहा कि केवल सरकार के लिए भ्रष्टाचार करने के लिए यह अवार्ड दिया गया है.
भ्रष्टाचार के लिए जेम पोर्टल को मिला अवार्ड : PCC चीफ दीपक बैज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेम पोर्टल को अच्छे कामो के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के लिए अवार्ड मिला है. जिस पोर्टल में हजार रुपये का सामान लाखों रुपये में मिलने का खेल हो रहा हो तो अवार्ड कैसे मिल सकता है.



