Chhattisgarh

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में टी.जी. मोहनदास गिरफ्तार

रायपुर। महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार दक्षिणपंथी राजनीतिक टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास को सोमवार को जमानत मिल गई। गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद महिला कांग्रेस ने इसका स्वागत किया। महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी जताई।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्रों और युवाओं, मुख्य रूप से Gen-Z, द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के संदर्भ में केरल निवासी RSS विचारक एवं भाजपा के पूर्व राज्य बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रमुख टी.जी. मोहनदास ने अपने यूट्यूब चैनल “Pathrika” पर कई वीडियो जारी किए थे। इन वीडियो में उन्होंने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और लड़कियों को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं के संबंध में “बलात्कार पसंद करती हैं” जैसी टिप्पणी की। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने जैसे हिंसक सुझाव भी दिए थे।

इस मामले में महिला कांग्रेस की ओर से 29 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू को लिखित शिकायत दी गई थी। संगठन ने टी.जी. मोहनदास के कथित बयानों पर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं आज केरल पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में टी.जी. मोहनदास को गिरफ्तार किया। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत दे दी गई।

टी.जी. मोहनदास की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बाद महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान रायपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, महिला नेत्री सबा अली, हजरून बानो सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker