Bilaspur High Court: Nodal officer appointed for 'Mediate for Nation 3.0'; ACP granted to 7 judges.
Chhattisgarh

बिलासपुर हाई कोर्ट: ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, 7 जजों को एसीपी

बिलासपुर। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल द्वारा हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति, बिलासपुर के सचिव रूपनारायण पठारे को ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के लिए नोडल अधिकारी मनोनीत किया है. उन्हें अभियान के दौरान मेडिएशन एंड कन्सीलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी MCPC के साथ आंकड़ों के आदान-प्रदान और आपसी समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही निचली न्यायिक सेवा के सात ज्यूडिशियल अफसर को एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) का लाभ दिया गया है.

रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पांच अधिकारियों को प्रथम एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्केल का लाभ दिया गया है. शुभदा गोयल 16 जुलाई 2024 से, मोहित सिंह 15 जुलाई 2024 से, महेश बाबू साहू 16 जुलाई 2024 से, रोजेमिन राजेश एक्का 18 जुलाई 2024 से और निक्षन दावेद लकड़ा 17 जुलाई 2024 से.

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मोहम्मद जहांगीर तिगाला को द्वितीय एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्केल की स्वीकृति दी गई है. यह लाभ 16 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 की अवधि के लिए निर्धारित किया गया है.

अंजलि पांडे को नौ अक्टूबर 2020 से आठ अक्टूबर 2025 की अवधि के लिए प्रथम एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्केल का लाभ प्रदान किया गया है. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एसीपी का लाभ संबंधित न्यायिक अधिकारी की वेतनवृद्धि रोके जाने की किसी कार्रवाई के अधीन रहेगा.

सिविल जज (सीनियर और जूनियर डिवीजन) के सात न्यायिक अधिकारियों को एसीपी का लाभ मिला है. हाई कोर्ट प्रशासन के इन आदेशों से संबंधित अधिकारियों को निर्धारित अवधि से करियर प्रोग्रेशन का लाभ मिल सकेगा.

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker