BJP State President Kiran Singh Deo injured in road accident; car rammed into a truck on the Jhansi-Lalitpur highway.
Chhattisgarh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी-ललितपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार

रायपुर/झांसी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे के शिकार हो गए। हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुआ, जब वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में उन्हें कमर और पैर में चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किरण देव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम गए थे। वापसी के दौरान झांसी-ललितपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में उनके चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ट्रक में घुस गई।

हादसे के वक्त किरण देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

किरण सिंह देव को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, किरण देव को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने की तैयारी चल रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि, घटना को लेकर अभी तक प्रशासन या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस हादसे में किरण सिंह देव का चालक भी घायल हुआ है।

दीपक बैज ने जताई संवेदना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सड़क हादसे में घायल होने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने संवेदना जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्णतः स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker