Income Tax operation at a businessman's premises in Balodabazar lasted 24 hours; several key documents seized.
Chhattisgarh

बलौदाबाजार में कारोबारी के ठिकानों पर 24 घंटे चली IT की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त

बलौदाबाजार। नगर के गौरव पथ स्थित पीतल सामान के कारोबारी राजकुमार सराफ के घर और कारखाने में देर रात शुरू हुई आयकर विभाग (IT) की कार्रवाई करीब 24 घंटे तक चली। कार्रवाई पूरी होने के बाद अधिकारी मौके से कई अहम दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गए।

टीम ने कारोबारी के ठिकाने में मौजूद दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इस दौरान परिजनों से भी पूछताछ की गई और आवश्यक दस्तावेजों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और बलौदाबाजार पुलिस की टीम मौके पर तैनात रही।

वहीं मीडिया ने जब अधिकारियों से इस कार्रवाई के बारे में पूछना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। फिलहाल, कार्रवाई को लेकर नगर में चर्चा का माहौल है। वहीं कारोबारी से जुड़े लोग भी सहमे नजर आ रहे हैं। कार्रवाई के दौरान उनसे जुड़े लोग दिनभर बाहर से जानकारी लेते रहे, लेकिन सामने नहीं आए।

अब देखना होगा कि आयकर विभाग को कौन से अहम दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर आने वाले समय में किसी बड़े मामले का खुलासा हो सकता है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे समय बलौदाबाजार पुलिस की मौजूदगी रही।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker