Bhupesh Baghel also lashed out over the NEET issue,
ChhattisgarhPoliticalRaipurState

NEET मुद्दे पर भी गरजे भूपेश बघेल, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, छात्रों को मिले न्याय

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा-कांग्रेस विवाद के बाद कांग्रेस के 12 नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं वाली FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के सामने कांग्रेस का करीब 18 घंटे तक चला अनिश्चितकालीन धरना पुलिस के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने भाजपा के मंत्री, नेता और कार्यकर्ता गए थे। प्रदर्शन उन्होंने किया, घेराव उन्होंने किया और एफआईआर हमारे ऊपर दर्ज कर दी गई। इसलिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष को थाने में धरना देना पड़ा। तब जाकर भाजपाइयों पर भी एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन मिला है।

मुख्यमंत्री के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर के पत्थरबाजों की तरह कांग्रेसी पत्थरबाजी कर रहे हैं, इस पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था के जो हालात हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं। ये कश्मीर की बात कर रहे हैं, इन्हें छत्तीसगढ़ की बात करनी चाहिए। आप सरकार में हैं, आप जो चाहे वह बोल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।

इसके साथ ही भूपेश बघेल ने नीट पेपर लीक मामले में कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों की पिटाई की जा रही है। हमारे सांसद राज्यसभा और लोकसभा में इस मुद्दे को उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया। इस मामले में पूरा देश आंदोलनरत है और सरकार की हठधर्मिता के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया है।

भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। जिन छात्रों ने आत्महत्या की है, उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker