NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून की तैयारी

रायपुर। नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो संदेश जारी किया. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. यह लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए अत्यंत पीड़ादायक है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार कड़ी कार्रवाई करने के पक्ष में है. पेपर लीक रोकने के लिए सदन में सरकार बिल लेकर आ रही है.
पीएम मोदी का वीडियो संदेश
वीडियो सन्देश में पीएम मोदी ने कहा कि फ्रेंड्स पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. इससे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बेहद पीड़ा होती है. पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीने से कई कदम उठाए गए हैं. दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. सरकार की मुख्य जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करनी थी कि विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष व्यर्थ न जाए और तत्काल परिक्षाएं आयोजित करना आवश्यक था.
पीएम मोदी ने कहा कि 19 तारीख को परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं. देशभर से सफल विद्यार्थियों की खुशी की खबरें सामने आ रही हैं. लेकिन सरकारकेवल इतनी कार्रवाई से संतुष्ट होने वाली नहीं है. उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों से फास्ट ट्रैक अदालतों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं. विभागों ने निरंतर कार्य किया है और कल देर रात इसका मसौदा प्रस्तुत किया है. इस मसौदे पर आज मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी. इसमें फास्ट ट्रैक अदालतों की व्यवस्था और कड़ी सजा का प्रावधान शामिल है.
पीएम मोदी के वीडियो सन्देश पर CM साय का बयान
पीएम मोदी द्वारा देर रात जारी वीडियो सन्देश को लेकर मुख्यमंत्री साय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प अभूतपूर्व है.



