Congress takes to the streets to protest against the FIR;
Chhattisgarh

FIR के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, खम्हारडीह थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा के कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान हुए विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में आज बड़ी संख्या में कांग्रेसी खम्हारडीह थाना पहुंचे और थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे।

धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है। साथ ही भाजपा नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी का आरोप

दरअसल, भाजपा की ओर से राजीव भवन घेराव के दौरान हुए झड़प को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी का आरोप लगाया गया है। झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने खम्हारडीह थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

कांग्रेस ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप

कांग्रेसियों का आरोप है कि कार्रवाई एकतरफा की गई है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस ली जाए। वहीं, कांग्रेसी की ओर से प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है। थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और प्रदर्शन के चलते मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

राजीव भवन में पत्थर फेंकने से कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल

खम्हारडीह थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि हम कांग्रेस कार्यकर्ता 22 जुलाई को दोपहर लगभग 2 बजे रोज की तरह अपने कार्यालय में संगठन के कार्य में व्यस्त थे, तभी अचानक माईक के माध्यम से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगा। हम सभी लोग जब बाहर गए तो हमने देखा कि बाहर सड़क पर बैरिकैड किया हुआ है, जहां पर भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए राजीव भवन की ओर इशारा करते हुए और जोर-जोर से अश्लील गालियां देने लगे, फिर अचानक से उधर से छाता, चप्पल, पत्थर, पानी पाउच, पानी बोतल हम लोगों के उपर फेकने लगे, जिसके कारण हमारे बहुत से कार्यकर्ता घायल हो गए।

भाजपाइयों ने पुलिस वालों को पहुंचाई चोटें

ज्ञापन में आगे कहा गया है कि कई लोगों के हाथ, पैर में चोट आई है। भारतीय जनता पार्टी के लोग लगातार राजीव भवन की ओर पत्थर फेंक रहे थे। उसके बाद हमने देखा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकैड तोड़कर पुलिस वालों पर भी फेंके, जिससे पुलिसवालों को भी चोटें आई है। साथ ही कुछ भाजपाइयों ने पुलिसवालों से जबरन लाठियां छीनकर तथा पुलिसवालों को शारीरिक क्षति पहुंचाकर लाठी हाथ में लेकर राजीव भवन की तरफ बढ़ने लगे।

BJP नेताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने का आरोप

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप-मुख्यमंत्री अरूण साय, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, मंत्री ओपी चौधरी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा आदि भाजपा के कार्यकर्ता घटना स्थल पर मौजूद थे और उक्त नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राजीव भवन में हमला करने, पत्थरबाजी करने और गाली-गलौच करने तथा क्षति पहुंचाने के लिए उकसा रहे थे, जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ता राजीव भवन में पत्थरबाजी, पानी बोतल आदि को फेंककर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्षति पहुंचाने के नियत से बलवा कर रहे थे। उक्त घटना की फुटेज शंकर नगर चौक में लगे सीसीटीवी/ राडार में देखा जा सकता है। राजीव भवन में उपस्थित लोगों को क्षतिग्रस्त करने की नियत से एकराय होकर आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया, इसलिए भाजपा के विधायक, मंत्री एवं भाजपा नेताओं के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया जाए।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker