the EOW has been granted a 3-day remand.
Chhattisgarh

कोल लेवी के बाद आबकारी घोटाले में कांग्रेस काेषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, EOW को मिली 3 दिन की रिमांड

रायपुर। कोल लेवी घोटाले के बाद अब आबकारी घोटाला मामले में कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने गिरफ्तार किया है। कोल लेवी घोटाले में पहले से गिरफ्तार रामगोपाल अग्रवाल की 14 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया।

जानकारी के मुताबिक, EOW ने आबकारी घोटाले में पूछताछ के लिए रामगोपाल अग्रवाल की 5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। मामले की सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने EOW को 3 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है। अब EOW 25 जुलाई तक रामगोपाल अग्रवाल से आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी।

बताया जा रहा है कि रामगोपाल अग्रवाल को कोल लेवी घोटाले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी मामले में उनकी 14 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद EOW ने आबकारी घोटाले में उनकी गिरफ्तारी की और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की। अब जांच एजेंसी तीन दिनों तक रामगोपाल अग्रवाल से आबकारी घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

अनवर ढेबर के सामने रामगोपाल को बैठाकर की गई थी पूछताछ

बताया जा रहा है कि रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ के बाद आबकारी घोटाले में कई और नए तथ्य सामने आ सकते हैं। बता दें कि मंगलवार को EOW ने उन्हें केंद्रीय जेल लेकर गई थी, जहां पहले से न्यायिक हिरासत में बंद शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी। इसके अलावा अकाउंटेंट देवेंद्र डडसेना को भी आमने-सामने बैठाकर करीब तीन घंटे तक पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए थे। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू अब इस मामले में सूर्यकांत तिवारी समेत तीन अन्य आरोपियों को भी रामगोपाल अग्रवाल के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker