Applications invited for the BASLP course at Pt. Jawaharlal Nehru Memorial Hospital; last date is August 10…
Chhattisgarh

पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…

रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा बी.ए.एस.एल.पी. (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी) प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विभागाध्यक्ष नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग के कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं प्रॉस्पेक्टस www.raipurbaslp.org⁠ से डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ आवेदन 13 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे।

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तथा छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट “BASLP Course, Pt. J.N.M. Medical College, Raipur (C.G.)” के नाम से देय होगा। 

आवेदन पत्र Room No. 244 DEPARTMENT OF ENT, AUDIOLOGY AND SPEECH THERAPY UNIT, Dr. B.R.A.M. Hospital Raipur (C.G.) Pin.-492001 के पते पर भेजा जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत प्रारंभिक मेरिट सूची 20 अगस्त को संस्थान की वेबसाइट www.raipurbaslp.org⁠ पर जारी की जाएगी।

मेरिट सूची में दावा आपत्ति के लिए अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑनलाईन आवेदन डाउनलोड कर, हार्ड कॉपी भर कर coursecoordinatorbaslp@gmail.com में मेल या विभाग में जमा कर सकते है। उक्त दिनांक के बाद दावा आपत्ति के लिए किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम मेरिट सूची 9 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। प्रवेश के लिए काउंसलिंग दिनांक 16.09.2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को प्रॉस्पेक्टस का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने तथा कार्यालयीन समय में दूरभाष संख्या 0771-2890137 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker