'Remove smart meters, reinstall old meters' —
ChhattisgarhRaipurState

‘स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ’— रायपुर में कांग्रेस ने शुरू किया जन अभियान

रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती शिकायतों और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अत्यधिक बिजली बिल आने की समस्या को लेकर आज जन अभियान की शुरुआत की। बरसते पानी में यह अभियान शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड स्थित लाखेनगर चौक बिजली कार्यालय के सामने से प्रारंभ किया गया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर बदलने एवं बिजली बिलों की जांच की मांग से संबंधित आवेदन पत्र वितरित किए और उपभोक्ताओं से आवेदन भरकर बिजली विभाग में जमा करने की अपील की। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों ने अभियान का उत्साहपूर्वक समर्थन किया।

अभियान के दौरान बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। अनेक उपभोक्ता स्वयं आगे बढ़कर आवेदन पत्र लेने पहुंचे और बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गए हैं। नागरिकों ने अपनी समस्याओं से कांग्रेस पदाधिकारियों को अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की। एक तरफ पूरे गर्मी में आम जन बिजली कटौती, घंटों बिजली बंद, ट्रांसफार्मर लो-वोल्टेज की समस्या से तो त्रस्त थे, ऊपर से बढ़े हुए बिजली बिल ने सबकी कमर तोड़ दी है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। लगातार लोग कांग्रेस के पास अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। हमारा उद्देश्य जनता की आवाज को संगठित कर बिजली विभाग तक पहुंचाना है, ताकि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच हो और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

मेनन ने कहा, बीजेपी सरकार ढाई साल के कार्यकाल में लगातार 5 बार बिजली दामों में बढ़ोतरी कर स्मार्ट मीटर लगाकर दोगना तिगुना बिल वसूली आम जनता से कर रही है। महतारी वंदन के नाम पर एक हजार देकर बिजली बिल, स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल, ट्रैफिक चालान, बेतहाशा टैक्स वृद्धि और महंगाई के माध्यम से आम जनों पर आर्थिक बोझ बढ़ाते जनता को लूटते जा रही है। आज के अभियान में महिलाओं ने महतारी वंदन बंद करने की मांग की और कहा कि बदले में उनका पुराना मीटर लगा दिया जाए, ताकि बिना गलत बिलिंग के बिजली बिल वो पटा सके।

उन्होंने कहा, उत्तरप्रदेश में भी बीजेपी की सरकार है और वहां पर आम जनों का गलत बिल और बढ़े बिल पर आम जनता के आक्रोश को देखकर उत्तरप्रदेश सरकार ने जैसे स्मार्ट मीटर पर रोक लगा दिया है वैसे छत्तीसगढ़ में भी बिजली स्मार्ट मीटर पर रोक लगे और पुराना मीटर वापस लगाया जाए। बढ़े बिजली बिल स्मार्ट मीटर द्वारा एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अवैध वसूली के माध्यम बन गए हैं। 

स्मार्ट मीटर को लूट का माध्यम बना रही सरकार : प्रमोद दुबे

पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने आरोप लगाया कि बीजेपी की राज्य और केंद्र सरकार मिलकर अडानी के बनाए मीटर के माध्यम से आमजनों की जेब काट रही है और स्मार्ट मीटर को लूट का माध्यम बना रही है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आज अभियान के पहले ही दिन 2,000 से अधिक आवेदन पत्र वितरित किए गए हैं, जो इस बात की सूचक है कि आम जन स्मार्ट मीटर से कितने परेशान हैं इसलिए लोगों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है।

रायपुर के 70 वार्डों में चलाया जाएगा अभियान : जुनेजा

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि अब यह अभियान रायपुर शहर के सभी 70 वार्डों में चलाया जाएगा। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता घर घर जाकर आवेदन भरवाएगा और जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस बिजली उपभोक्ताओं के हित में आगे भी लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी। इस आंदोलन को हर वार्ड और हर बिजली ऑफिस काउंटर में ले जाकर फॉर्म भरकर उच्च अधिकारियों के पास जमा कराया जाएगा।

प्रदर्शन कर घर-घर जाकर बांटे फॉर्म

कार्यक्रम में कांग्रेस जनों ने बरसते बरसात में लाखेनगर बिजली कार्यालय और बिल काउंटर के सामने प्रदर्शन किया और वार्ड के घर घर जाकर फॉर्म बांटे और लोगो को फॉर्म भरने में मदद की। प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, प्रमोद दुबे , विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, आकाश शर्मा, सुशांत डे, बंशी कन्नौजे, सुयश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, राज देवांगन, विनोद ठाकुर, सुधा सरोज, मुन्ना मिश्रा, देवकुमार साहू, दीपक चौबे, संदीप शर्मा, ऋषि देवांगन, प्रीती सोनी, मुकेश कुकरेजा, वेंकट कुमार सुरेश जैन आदि उपस्थित थे। 

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker