Rahul Haritwal appointed District President of the BJP NGO Cell, Raipur.
Chhattisgarh

राहुल हरितवाल बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ रायपुर के जिला अध्यक्ष

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ रायपुर जिला के जिला अध्यक्ष पद पर राहुल हरितवाल की नियुक्ति की गई है। वहीं सुकृत गनोदवाल एवं रतिकांत साहू को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में नियुक्ति की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री  नवीन मारकंडे ने की।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल हरितवाल ने पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

श्री हरितवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। एनजीओ प्रकोष्ठ के माध्यम से विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर सेवा, जनजागरण और समाजहित के कार्यों को नई गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचे, इसके लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गौ-सेवा एवं गौ-संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संगठनों को एक मंच पर लाकर राष्ट्र निर्माण और समाज उत्थान के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे।

श्री हरितवाल ने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में एनजीओ प्रकोष्ठ समाज सेवा, संगठन विस्तार और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker