EV charging network to expand in Chhattisgarh; government to launch integrated app.
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क का होगा विस्तार, सरकार लाएगी एकीकृत ऐप

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग नेटवर्क का तेजी से विस्तार करेगी। इसके साथ ही विभिन्न कंपनियों के अलग-अलग ऐप की जगह उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एकीकृत राज्य स्तरीय ईवी चार्जिंग ऐप विकसित किया जाएगा।

मंत्रालय में सचिव सह-परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में परिवहन विभाग, ऊर्जा विभाग, सभी आरटीओ/डीटीओ, एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसीएल, जियो-बीपी, ईवी निर्माता कंपनियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में राज्य में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और ईवी अपनाने को प्रोत्साहित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में अलग-अलग कंपनियों के अलग-अलग ऐप होने से उपभोक्ताओं को असुविधा होती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार एकीकृत प्लेटफॉर्म विकसित करेगी। वहीं भारत सरकार भी यूनिवर्सल ईवी चार्जिंग ऐप पर काम कर रही है। ऊर्जा विभाग चिप्स के माध्यम से पायलट ऐप के विकास की दिशा में पहले से कार्य कर रहा है।

केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता तथा छत्तीसगढ़ ईवी नीति-2022 के तहत दिए जाने वाले प्रोत्साहनों की भी समीक्षा की गई। सभी जिलों के आरटीओ और डीटीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में चार्जिंग स्टेशनों के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने और एनओसी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसीएल और जियो-बीपी के प्रतिनिधियों ने राज्य में संचालित और प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी साझा करते हुए विस्तार योजनाओं से भी अवगत कराया।

सचिव सह-परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश ने कहा कि मजबूत ईवी चार्जिंग नेटवर्क और उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी उपलब्ध कराना हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य पूरे छत्तीसगढ़ में सुलभ और सुविधाजनक चार्जिंग व्यवस्था विकसित कर अधिक से अधिक लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker