Rain spell to subside in Chhattisgarh;
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में थमेगा बारिश का दौर, आज से बढ़ेगा तापमान और उमस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी झमाझम बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा हुई। राजधानी रायपुर में भी दो दिनों तक लगातार बादल और बारिश के बाद बुधवार सुबह धूप निकलने से मौसम में बदलाव साफ नजर आया।

आज से बढ़ेगा तापमान, उमस बढ़ने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ने के संकेत हैं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का एहसास बढ़ सकता है।

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके साथ जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण लगभग 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए एक मौसमी द्रोणिका सक्रिय है। वहीं उत्तर-पूर्व अरब सागर से बांग्लादेश तक एक अन्य द्रोणिका भी उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है, जो 0.9 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है, लेकिन व्यापक स्तर पर वर्षा की तीव्रता कम होने की संभावना है।

मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में हुई भारी बारिश

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे और शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव और पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker