Alert issued for thunderstorms, squalls, and heavy rain;
Chhattisgarh

गरज-चमक, अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है. आषाढ़ लगने के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. रायपुर शहर में गुरुवार को बूंदाबांदी जारी रही, जिससे लोगों को उमस से हल्की राहत मिली. अगले दो दिनों तक मध्य और दक्षिण संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर जोन बनने से प्रदेश भर में अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधि जारी रह सकती है. 

प्रदेश में गुरुवार को अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर जमकर बादल बरसे. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर उड़ीसा-पश्चिम बंगाल तट के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है. इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके अगले दो से तीन दिनों में और अधिक प्रबल होने की संभावना है. सीजनल द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक विंडशियर जोन 21 डिग्री उत्तर में 3.1 कम से 7.6 कम ऊंचाई तक विस्तारित है. 

इन मौसम प्रणालियों से प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार बन रहे हैं. वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़, वज्रपात और भारी वर्षा होने की संभावना जताई है.

Chaiपुर
Show More

desk@NU

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker