Amakoni received the gift of development works worth Rs 28 lakh,
Chhattisgarh

आमाकोनी को मिली 28 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया लोकार्पण

सुहेला क्षेत्र में विकास कार्यों को मिलेगी गति, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का भरोसा

बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को अपने जिला प्रवास के दौरान सुहेला तहसील के ग्राम आमाकोनी पहुंचकर 28 लाख रुपये की लागत से तैयार दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और 18 लाख रुपये की लागत से बनाए गए प्रार्थना शेड एवं अहाता निर्माण कार्य शामिल हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुहेला क्षेत्र लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यहां और भी विकास कार्यों को गति मिलेगी।

हर समस्या का होगा प्राथमिकता से समाधान

राजस्व मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। ग्रामीणों की जरूरतों और मांगों के अनुसार विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध

मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए प्रमुख वादों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

हर परिवार को मिलेगा पक्का मकान

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि आमाकोनी गांव में वर्तमान में 51 प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कार्य जारी है। आने वाले समय में और पात्र हितग्राहियों को भी आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार वर्षों में ऐसा प्रयास किया जाएगा कि क्षेत्र में कोई भी परिवार कच्चे मकान में न रहे।

उन्होंने कहा कि सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम कर रही है। साथ ही पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker