CM Sai performed yoga in Ambikapur on Yoga Day.
अंबिकापुर

योग दिवस पर अंबिकापुर में CM साय ने किया योग, राहुल गांधी के दौरे पर भी साधा निशाना

अंबिकापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके साथ मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सैकड़ों नागरिकों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में युवाओं ने मल्लखंभ और पिरामिड योग का आकर्षक प्रदर्शन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने विकसित किया। आज पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील

मुख्यमंत्री साय ने लोगों से नियमित योग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासित, जागरूक और स्वस्थ बनाने के लिए योग को शिक्षा व्यवस्था से भी जोड़ा गया है। जो लोग अभी तक योग से नहीं जुड़े हैं, उन्हें आज से इसकी शुरुआत करनी चाहिए।

राहुल गांधी के दौरे पर टिप्पणी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित रायपुर दौरे और पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को अपने संगठनात्मक कार्यक्रम करने का अधिकार है। हालांकि उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां जाते हैं, उसका परिणाम देश देख चुका है।

आरोपों पर दिया जवाब

योग दिवस कार्यक्रम के लिए बनाए गए डोम के ठेके को लेकर लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोप लगाने वालों को पहले अपने कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय कई अनियमितताओं के मामले सामने आए और कई लोग जांच का सामना कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रामेन डेका ने रायपुर में जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में योग किया। डॉ. रमन सिंह ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker