Drone Didi Campaign: Women farmers from Kunkuri to
Chhattisgarh

ड्रोन दीदी अभियान: कुनकुरी की महिला किसान लेंगी ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग, मुख्यमंत्री ने दल को किया रवाना

जशपुर। कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ‘ड्रोन दीदी अभियान’ के तहत महिला किसानों का 5 सदस्यीय दल ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए रायपुर रवाना हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती-किसानी में आधुनिक तकनीकों का उपयोग समय की जरूरत है। ड्रोन तकनीक किसानों के काम को आसान बनाने के साथ खेती को अधिक प्रभावी और लाभदायक बनाने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।

खेती में बढ़ेगी सटीकता, बचेगा समय और लागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रोन की मदद से खेतों में उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव कम समय में किया जा सकता है। इससे किसानों का श्रम कम होगा और खर्च में भी बचत होगी। साथ ही फसलों पर दवाओं और खाद का समान रूप से छिड़काव होने से उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नई तकनीकों को गांवों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

महिलाओं को मिलेगा नया रोजगार का अवसर

ड्रोन दीदी अभियान के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, उसकी देखभाल, सुरक्षा नियमों और खेती में उसके उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं ड्रोन पायलट के रूप में काम कर सकेंगी और अन्य किसानों को भी इस तकनीक के उपयोग के लिए प्रेरित करेंगी।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीक आधारित कृषि सेवाओं का विस्तार होगा। साथ ही महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। प्रशिक्षित महिलाएं किसानों को ड्रोन सेवाएं देकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र की प्रगति में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि ड्रोन दीदी अभियान महिला किसानों को नई पहचान देने के साथ कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनेगा।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker