Young advocate Sugandha Jain met Governor Ramen Deka.
Chhattisgarh

राज्यपाल रमेन डेका से युवा अधिवक्ता सुगंधा जैन ने की मुलाकात, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भारत की ओर से जज की भूमिका निभा चुकी हैं सुगंधा जैन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की युवा अधिवक्ता सुगंधा जैन ने बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित राजभवन (लोकभवन) में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सुगंधा जैन वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ शासन की स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। कम उम्र में विधि क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई है। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उनके पेशेवर अनुभवों और उपलब्धियों की जानकारी ली।

सुगंधा जैन केवल न्यायिक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वह एनसीईआरटी के अंतर्गत राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान (NIEPA) में बाहरी पॉश प्रशिक्षक के रूप में भी कार्यरत हैं। इस भूमिका में वह कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करती हैं।

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में वर्ष 2025 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता शामिल है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वह भारत की ओर से जज की भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय बनी थीं। उनकी इस उपलब्धि को देश और प्रदेश दोनों के लिए गौरव का विषय माना जाता है।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि युवा प्रतिभाएं समाज और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत होती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सुगंधा जैन आने वाले समय में विधि और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगी।

मुलाकात के दौरान सुगंधा जैन की माता श्रीमती इंदिरा जैन भी मौजूद थीं। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जहां राज्यपाल ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker