Chhattisgarh

राजनांदगांव की बेटी महक नरवासे बनीं भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ की युवा क्रिकेटर महक नरवासे ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी महक नरवासे को आगामी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की टी-20 और वनडे टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने महक नरवासे को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महक की यह सफलता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल राजनांदगांव या उनके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की सभी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की बेटियां खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने का हौसला देगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि महक श्रीलंका दौरे और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “खूब खेलो, आगे बढ़ो और नई ऊंचाइयों को छुओ। आपकी उपलब्धियां हजारों युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देंगी।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महक नरवासे का भारतीय अंडर-19 महिला टीम की उपकप्तान के रूप में चयन प्रदेश में विकसित हो रहे खेल माहौल का सकारात्मक परिणाम है।

महक नरवासे ने सम्मान और शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उनके पिता राधेश्याम नरवासे, महापौर मधुसूदन यादव, कोच मनोज तिवारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button
PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker