Voter verification in the final stage.
National

वोटर वेरिफिकेशन अंतिम चरण में, 39 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचेगा निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली। देशभर में मतदाता सूची को अपडेट करने का अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान और सत्यापन का काम कर रहा है। अब तक करोड़ों मतदाताओं का रिकॉर्ड अपडेट किया जा चुका है, जबकि करीब 39 करोड़ 73 लाख मतदाताओं तक पहुंचने की प्रक्रिया जारी है।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता पहचान पत्र यानी EPIC में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अब तक तैयार किए गए लगभग 59 करोड़ मतदाता पहचान पत्रों में हालिया और रंगीन फोटो शामिल किए गए हैं। इसका उद्देश्य मतदाता पहचान प्रक्रिया को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है।

इधर, NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर हरियाणा में तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा को सुचारू और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए आज राज्य के मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में डीसी, एडीसी, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई, उत्तर पुस्तिकाओं के प्रबंधन और अभ्यर्थियों के प्रवेश से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। परीक्षा प्रक्रिया में कुछ नए बदलावों पर भी विचार किया जा सकता है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी मांगी है। यह देखा जा रहा है कि केंद्रों पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, बिजली, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। इसके लिए विशेष निरीक्षण दल भी गठित किए जा रहे हैं, जो परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे।

सिरसा जिले में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हाल ही में एडीसी अर्पित संगल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर परीक्षा केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। सिटी को-ऑर्डिनेटर प्रदीप सिंह के अनुसार जिले में 2,526 अभ्यर्थी पुनर्परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Chaiपुर
Show More

NU Desk

News is at the very core of an informed citizen, it builds awareness about the happenings around and such awareness can be crucial in taking decisions on a normal working day. At NATION UPDATE News, We believe that every news starts with a voice, a voice with concern that wants to discuss or criticise what’s happening around. So before becoming news, it first becomes the voice of masses, that’s what news is at NATION UPDATE News.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker